मैं महसूस कर सकती हूँ
तुम्हारे दर्द को
अपने जिस्म में उतरते हुए
मगर यक़ीन नहीं कर पाती
कि ये तुम्हारा ही दर्द है
घड़ी की टिक-टिक के साथ
मैं सोचती रहती हूँ
तुम्हारे बिस्तर के गिर्द चक्कर लगा कर
मैं इस दर्द को अपने ऊपर लेने के लिए
क्या क्या क़ुर्बान कर सकती हूँ
जिस्मानी राहतें
समाजी मुराआत
जज़्बाती मसर्रतें
ज़ेहनी लताफ़तें
या पूरी ज़िंदगी भी
जो बहुत क़ीमती है
और मुझे बहुत प्यारी








