रात के पड़ाव पर - नज़्म

तनवीर अंजुमतनवीर अंजुम

1 min read · 12.4K reads

रात ने अपनी मेहरबान बाहें फैला दीं

और सिसकियों का जवार भाटा तारीकियों से लिपट गया

तस्वीरों को पहचानने वाले दिलों के दीपक बुझते गए

और उन सारी अंजान तस्वीरों के दरमियान

हैरान आँखें हैं

और सिसकियों का जवार भाटा

सिसकियाँ जिन्हें ज़िंदगी के तवील दिनों ने पनाह न दी

और किरनों पर भागते हुए

किसी ने नहीं सोचा

नशेब में घाटियों के दरमियान रात ठहरती है

कम अक़्ल मुसाफ़िर क़दमों की समझ में न आया

कि ज़िंदगी चरिन्दों और हद्द-ए-निगाह तक फैली घास का मुआहिदा नहीं है

आवाज़ की सम्तें मुतअय्यन हो गईं

और तक़लीद के आसेब लफ़्ज़ों के पाक-दामन सय्यारों को रौंदते चले गए

अनथक मेहनतों की समझ में कुछ न आया

यहाँ तक कि सोच की सुनहरी रौशनियाँ थक कर गिर पड़ें

नशेब और नशेब की जानिब

जुनून का नशेब

जहाँ रात ठहरती है

और पुर-असरारियत का सानेहा

जहाँ सराबों के असरार खुल गए

और जहाँ मुसाफ़िर क़दमों और अनथक मेहनतों और सिसकियों के जवार भाटा की दोस्ती है

ये रात का पड़ाव है जहाँ

आँखों की तमाम अन-गिनत सड़कें

ख़ुदा हाफ़िज़ की भूल भुलैयों में गुम हो जाती हैं

तनवीर अंजुम
About the poet

तनवीर अंजुम

View profile & all 51 Poems / Stories

More from तनवीर अंजुम

  1. इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ है - तनवीर अंजुम

    इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ हैदिल दस्त-ए-तमन्ना का गिरफ़्तार हुआ

    12.4K reads
  2. कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम है - तनवीर अंजुम

    कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम हैकभी हवा है कभी आँधियों का मौसम है

    12.4K reads
  3. कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिए - तनवीर अंजुम

    कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिएकभी मिज़ाज-ए-मेहरबाँ वफ़ा-शिआर चाहिए

    12.4K reads
  4. किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद में - तनवीर अंजुम

    किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद मेंदिल तअस्सुर चाहता है बे-सदा फ़रियाद में

    12.4K reads
  5. तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने का - तनवीर अंजुम

    तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने काकि एक सौदा रहा जिंस-ए-दिल लुटाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like