हम दोनों में से एक - नज़्म

तनवीर अंजुमतनवीर अंजुम

1 min read · 12.4K reads

हम बहुत थोड़े लोग हैं

वो बहुत ज़्यादा

हम ला-परवाह हैं ख़ुद अपनी ज़ात से

हमें एक दूसरे के मफ़ादात की क्या फ़िक्र

वो आपस में शीर-ओ-शकर हैं

और हमें कमज़ोर रखने के लिए

साज़-बाज़ करते रहते हैं

उन की तादाद बढ़ती जा रही है

जों जों हमारे लोग

हमें छोड़ कर

उन के पास जा रहे हैं

हम किसी को नहीं रोकते

बल्कि कोई एक क़दम भी आगे बढ़ाए

तो फ़र्ज़ कर लेते हैं

कि वो उन की जानिब बढ़ रहा है

वो मुंतज़िर देखते रहते हैं

कब कोई हमारे दाएरे से थोड़ा सा बाहर निकले

और वो उसे रिझा कर अपने साथ मिला लें

उन के पास गए लोगों में

हो सकता है अब कोई अफ़सोस करता हो

और वापस आना चाहे

मगर हम उस की परवाह बहुत कम करते हैं

और ये मुमकिन भी नहीं है

क्यूँकि

उन के साथ वक़्त ज़ाए करने वालों के पास

हमारे लिए वक़्त बच नहीं सकता

वो इंतिज़ार में हैं

बस हम में से एक आख़िरी बच जाए

तो वो उसे पत्थर मार कर हलाक कर डालें

हम एक दूसरे को देख रहे हैं

और डर रहे हैं

क्या हम दोनों में से कोई

दूसरे को पत्थर मारेगा!

तनवीर अंजुम
About the poet

तनवीर अंजुम

View profile & all 51 Poems / Stories

More from तनवीर अंजुम

  1. इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ है - तनवीर अंजुम

    इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ हैदिल दस्त-ए-तमन्ना का गिरफ़्तार हुआ

    12.4K reads
  2. कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम है - तनवीर अंजुम

    कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम हैकभी हवा है कभी आँधियों का मौसम है

    12.4K reads
  3. कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिए - तनवीर अंजुम

    कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिएकभी मिज़ाज-ए-मेहरबाँ वफ़ा-शिआर चाहिए

    12.4K reads
  4. किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद में - तनवीर अंजुम

    किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद मेंदिल तअस्सुर चाहता है बे-सदा फ़रियाद में

    12.4K reads
  5. तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने का - तनवीर अंजुम

    तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने काकि एक सौदा रहा जिंस-ए-दिल लुटाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like