आसमान-ए-यास पर खोया सितारा ढूँढना

तनवीर अंजुमतनवीर अंजुम

1 min read · 12.4K reads

आसमान-ए-यास पर खोया सितारा ढूँढना

है दिल-ए-आज़ुर्दा को चेहरा तुम्हारा ढूँढना

बहर-ए-हस्ती से कहूँ इक पल ज़रा इक पल ठहर

एक आहिस्ता क़दम बस है किनारा ढूँढना

इस ग़म-ए-दौराँ की तारीकी में ऐ जान-ए-सहर

दिल हमारा खो गया है दिल हमारा ढूँढना

अजनबी चेहरों के पीछे है छिपी रह आत्मा

उन नज़ारों से उधर है इक नज़ारा ढूँढना

ऐ शब-ए-ग़म छोड़ दे दामन-सरा है अब मुझे

नींद से उठना वो ख़्वाबीदा शरारा ढूँढना

रूह पर भारी रहा बार-ए-हयात-ए-शर्मसार

कारवाँ में अब न तुम हम को दोबारा ढूँढना

राह-ए-नौ पर गामज़न ऐ शहसवार-ए-तेज़-रौ

बर्ग-ए-गोर-ए-कोहना में इक इस्तिआरा ढूँढना

वो तअ'ल्लुक़ तुझ से है दिल को कि ऐ मर्ग-ए-अज़ीज़

राह में आँखें बिछा तेरा इशारा ढूँढना

तनवीर अंजुम
About the poet

तनवीर अंजुम

View profile & all 51 Poems / Stories

More from तनवीर अंजुम

  1. इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ है - तनवीर अंजुम

    इज़्हार-ए-जुनूँ बर-सर-ए-बाज़ार हुआ हैदिल दस्त-ए-तमन्ना का गिरफ़्तार हुआ

    12.4K reads
  2. कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम है - तनवीर अंजुम

    कभी बहुत है कभी ध्यान तेरा कुछ कम हैकभी हवा है कभी आँधियों का मौसम है

    12.4K reads
  3. कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिए - तनवीर अंजुम

    कभी वो मिस्ल-ए-गुल मुझे मिसाल-ए-ख़ार चाहिएकभी मिज़ाज-ए-मेहरबाँ वफ़ा-शिआर चाहिए

    12.4K reads
  4. किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद में - तनवीर अंजुम

    किस तरह उस को बुलाऊँ ख़ाना-ए-बर्बाद मेंदिल तअस्सुर चाहता है बे-सदा फ़रियाद में

    12.4K reads
  5. तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने का - तनवीर अंजुम

    तरीक़ कोई न आया मुझे ज़माने काकि एक सौदा रहा जिंस-ए-दिल लुटाने का

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like