वो धूप है के चश्में तमन्ना में घाव है - तलअत इरफ़ानी

तलअत इरफ़ानीतलअत इरफ़ानी

3 min read · 12.4K reads


वो धूप है के चश्मे-तमन्ना में घाव है
साया मेरी निगाह में जलता अलाव है

कोई नही जो तोड़ के रख दे हवा के दाम
हर आदमी के हाथ में कागज़ की नाव है

जंगल को लौट जायें के अब हों ख़ला में गुम
बस दो ही सूरतों में हमारा बचाव है

अन्दर से देखता कोई उनकी तबाहियाँ
बाहर तो कुछ घरों में बड़ा रख रखाव है

यारो हम अपनी दौर की तारीख़ क्या लिखें
हर बाशऊर शख्स को ज़हनी तनाव है

गिरने लगी है टूट के जां में फ़सीले शब
जज़्बात की नदी में गज़ब का बहाव है

तलअत नज़ामे-शम्स की बारीकियाँ न पूछ
हर आँख में बस एक निहत्था अलाव है
तलअत इरफ़ानी
About the poet

तलअत इरफ़ानी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from तलअत इरफ़ानी

  1. हिमाचल की याद - तलअत इरफ़ानी

    होना चाहता कालाजब गुजरता अँधेरा, अँधेरा

    12.4K reads
  2. प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्या - तलअत इरफ़ानी

    प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्याधूल अटी वादी के परिंदे पार नदी के जायें क्या

    12.4K reads
  3. सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में - तलअत इरफ़ानी

    सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में,तालाब सूख जाएगा बरगद की छाओं में।

    12.4K reads
  4. शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए - तलअत इरफ़ानी

    शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए,सतरंगीं सुबहों के खिंचते खुलते बंधते तार नए

    12.4K reads
  5. जब कोई सर किसी दीवार से टकराता है - तलअत इरफ़ानी

    जब कोई सर किसी दीवार से टकराता हैअपना टूटा हुआ बुत मुझको नज़र आता है

    12.4K reads