मुझे वो छोड़ कर जब से गया है इंतिहा है - ताहिर अदीम

ताहिर अदीमताहिर अदीम

4 min read · 12.4K reads

मुझे वो छोड़ कर जब से गया है इंतिहा है
रग-ओ-पय में फ़ज़ा-ए-कर्बला है इंतिहा है

मिरे हालात हैं नाराज़ इस पे क्या करूँ मैं
गुरेज़ाँ आसमानों से दुआ है इंतिहा है

ग़म ओ आलाम हैं या हसरतें हैं ज़िंदगी में
तुम्हारे बाद बाक़ी क्या बचा है इंतिहा है

फ़क़त तुम ही नहीं नाराज़ मुझ से जान-ए-जानाँ
मिरे अंदर का इंसाँ तक ख़फ़ा है इंतिहा है

कहीं मंज़र असालीब-ए-हवस के चार-सू है
कहीं पे ख़ून-आलूदा फ़ज़ा है इंतिहा है

ख़मोशी तोड़ दे ऐ ख़ालिक-ए-अर्ज़-ओ-समा अब
तिरी मख़्लूक़ बन बैठी ख़ुदा है इंतिहा है

ग़ज़ल जो तुम पे ‘ताहिर’ ने लिखी थी जान-ए-‘ताहिर’
वही है ज़ीनत-ए-बाम-ए-बक़ा है इंतिहा है
ताहिर अदीम
About the poet

ताहिर अदीम

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी