आँखों में कैसा पानी बंद है क्यूँ आवाज़ - ताहिर अदीम

ताहिर अदीमताहिर अदीम

3 min read · 12.4K reads

आँखों में कैसा पानी बंद है क्यूँ आवाज़
अपने दिल से पूछो जानाँ मेरी चुप का राज़

उसके ज़ख़्म को सहना रहना उस में ही महसूर
उस के ज़ुल्म पे हँस कर कहना तेरी उम्र दराज़

तेरी मर्ज़ी ख़ुशियों के या छेड़ ग़मों के राग
तू मेरी सुर-ताल का मालिक मैं हूँ तेरा साज़

दिल की हर धड़कन का मौजिब दीद शुनीद तिरी
सीने में जलती साँसों का तू ही एक जवाज़

और सी और हुआ है साजन ज़ीस्त का हर मफ़्हूम
और सी और हुई है मेरी सोचों की परवाज़

तुझ बिन कौन बनेगा ख़ाली आँखें गुंग सदा
तुझ बिन जान करेगा ‘ताहिर’ किस से राज़ नियाज़
ताहिर अदीम
About the poet

ताहिर अदीम

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे