यार रूठा है मेरा उस को मनाऊँ किस तरह - ताबाँ अब्दुल हई

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

3 min read · 12.4K reads

यार रूठा है मेरा उस को मनाऊँ किस तरह
मिन्नतें कर पाँव पड़ उस के ले आऊँ किस तरह

जब तलक तुम को न देखूँ तब तलक बे-चैन हूँ
मैं तुम्हारे पास हर साअत न आऊँ किस तरह

दिल धड़कता है मुबादा उठ के देवे गालियाँ
यार सोता है मेरा उस को जगाऊँ किस तरह

बुलबुलों के हाल पर आता है मुज को रहम आज
दाम से सय्याद के उन को छुड़ाऊँ किस तरह

यार बाँका है मेरा छुट तेग़ नईं करता है बात
उस से ऐ ताबाँ मैं अपना जी बचाऊँ किस तरह
ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like