क़फ़स से छूटने की कब हवस है

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

क़फ़स से छूटने की कब हवस है

तसव्वुर भी चमन का हम को बस है

बजाए रख़्ना-ए-दीवार-ए-गुलशन

हमें सय्याद अब चाक-ए-क़फ़स है

फ़ुग़ाँ करता ही रहता है ये दिन रात

इलाही दिल है मेरा या जरस है

कटेंगे उम्र के दिन कब के बे-यार

मुझे इक इक घड़ी सौ सौ बरस है

हमारी दाद के तईं कौन पहुँचे

न कुइ मूनिस न कुइ फ़रियाद-रस है

गली में यार की हो जाइए ख़ाक

मिरे दिल में ये मुद्दत से हवस है

सफ़र दुनिया से करना क्या है 'ताबाँ'

अदम हस्ती से राह-ए-यक-नफ़स है

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like