मुझे ऐश ओ इशरत की क़ुदरत नहीं है

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

मुझे ऐश ओ इशरत की क़ुदरत नहीं है

करूँ तर्क-ए-दुनिया तो हिम्मत नहीं है

कभी ग़म से मुझ को फ़राग़त नहीं है

कभी आह ओ नाले से फ़ुर्सत नहीं है

सफ़ों की सफ़ें आशिक़ों की उलट दें

क़यामत है ये कोई क़ामत नहीं है

बरसता है मेंह मैं तरसता हूँ मय को

ग़ज़ब है ये बारान-ए-रहमत नहीं है

मिरे सर पे ज़ालिम न लाया हो जिस को

कोई ऐसी दुनिया में आफ़त नहीं है

है मिलना मिरा फ़ख़्र आलम को लेकिन

तिरे पास कुछ मेरी हुरमत नहीं है

मैं गोर-ए-ग़रीबाँ पे जा कर जो देखा

ब-जुज़ नक़्श-ए-पा लौह-ए-तुर्बत नहीं है

बुरी ही तरह मुझ से रूठी हैं मिज़्गाँ

उन्हें कुछ भी चश्म-ए-मुरव्वत नहीं है

तू करता है इबलीस के काम ज़ाहिद

तिरे फ़ेल पर क्यूँके लानत नहीं है

मैं दिल खोल 'ताबाँ' कहाँ जा के रोऊँ

कि दोनों जहाँ में फ़राग़त नहीं है

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे