किसी का काम दिल इस चर्ख़ से हुआ भी है

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

किसी का काम दिल इस चर्ख़ से हुआ भी है

कोई ज़माने में आराम से रहा भी है

किसी में मेहर-ओ-मोहब्बत कहीं वफ़ा भी है

कोई किसी का ज़माने में आश्ना भी है

कोई फ़लक का सितम मुझ से बच रहा भी है

जना नसीब कोई मुझ सा दूसरा भी है

बुरा न मानियो मैं पूछता हूँ ऐ ज़ालिम

कि बे-कसों के सताए से कुछ भला भी है

जो पुख़्ता-मग़्ज़ हैं वे सोज़-ए-दिल नहीं कहते

किसी ने शम्अ से जलने में कुछ सुना भी है

तुम इस क़दर जो निडर हो के ज़ुल्म करते हो

बुताँ हमारा तुम्हारा कोई ख़ुदा भी है

तू क़ातिलों से लगाता है दिल को क्यूँ 'ताबाँ'

कि उन के हाथ से जीता कोई बचा भी है

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like