किस से पूछूँ हाए मैं इस दिल के समझाने की तरह

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

किस से पूछूँ हाए मैं इस दिल के समझाने की तरह

साथ तिफ़्लाँ के लगा फिरता है दीवाने की तरह

यार के पाँव पे सर रख जी को अपने दीजिए

इस से बेहतर और नहीं होती है मर जाने की तरह

कब पिलावेगा तू ऐ साक़ी मुझे जाम-ए-शराब

जाँ-ब-लब हूँ आरज़ू में मय की पैमाने की तरह

मस्त आता है पिए मय आज वो क़ातिल मिरा

कुछ नज़र आती है मुझ को अपने जी जाने की तरह

शम्अ-रू के गिर्द फिरती हैं सदा क़ुर्बान हो

चश्म मेरी पर लगा मिज़्गाँ के परवाने की तरह

बाग़ में गुल ने किया अपने तईं लोहूलुहान

देख उस ग़ुंचा-दहन के पान के खाने की तरह

फ़स्ल-ए-गुल आई है 'ताबाँ' घर में क्या बैठा है यूँ

कर गरेबाँ चाक जा सहरा में दीवाने की तरह

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like