इन ज़ालिमों को जौर सिवा काम ही नहीं

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

इन ज़ालिमों को जौर सिवा काम ही नहीं

गोया कि उन के ज़ुल्म का अंजाम ही नहीं

ग़म वस्ल में है हिज्र का हिज्राँ में वस्ल का

हरगिज़ किसी तरह मुझे आराम ही नहीं

क्या क्या ख़राबियाँ मैं तिरे वास्ते सहीं

तिस पर भी चाहने का मिरे नाम ही नहीं

अब हम दिनों को अपने न रोएँ तो क्या करें

करने थे जिन में ऐश वे अय्याम ही नहीं

वे शख़्स जिन से फ़ख़्र जहाँ को था अब वे हाए

ऐसे गए कि उन का कहीं नाम ही नहीं

तुम जो हर इक के दिल को सताते हो क्या मियाँ

आग़ाज़ का जफ़ा के कुछ अंजाम ही नहीं

'ताबाँ' बता मैं इज्ज़ कहाँ तक किया करूँ

जुज़ तर्क-ए-मेहर-यार का पैग़ाम ही नहीं

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like