ग़म में रोता हूँ तिरे सुब्ह कहीं शाम कहीं

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.4K reads

ग़म में रोता हूँ तिरे सुब्ह कहीं शाम कहीं

चाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

वस्ल हो वस्ल इलाही कि मुझे ताब नहीं

दूर हूँ दूर मिरे हिज्र के अय्याम कहीं

लग रही हैं तिरे आशिक़ की जो आँखें छत से

तुज को देखा था मगर उन ने लब-ए-बाम कहीं

आशिक़ों के भी लड़ाने की तुझे क्या ढब है

चश्म-बाज़ी है कहीं बोसा ओ पैग़ाम कहीं

यमनी की सी तरह लख़्त-ए-जिगर पर खोदूँ

मुज को मालूम अगर होवे तिरा नाम कहीं

हिज्र में उस बुत-ए-काफ़िर के तड़पते हैं पड़े

अहल-ए-ज़ुन्नार कहीं साहब-ए-इस्लाम कहीं

आरज़ू है मिरे 'ताबाँ' को भी अब ऐ क़ातिल

कि बर आए तिरे हाथों से मिरा काम कहीं

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे