दिल-ए-साफ़ी - नज़्म

सूरज नारायण मेहरसूरज नारायण मेहर13 Nov 1859 – 12 May 1932

1 min read · 12.5K reads

दिल-ए-साफ़ी ये हो ऐ 'मेहर' ख़ुदा की रहमत

मैं ने महसूस किया है बहुत आराम यहाँ

गोशा-ए-आफ़त उस को कहीं तो ज़ेबा है

कैसी तस्कीन का है कैसे सुकूँ का ये मकाँ

इस तरह शहर से कुछ दूर कोई मा'बद हो

शारा-ए-आम से हट कर कि न हो भीड़ वहाँ

कोई जाए भी जो उस जा तो इरादा कर के

ये न हो हर कस-ओ-ना-कस हो वहाँ गश्त-कुनाँ

जाए तन्हा हो मकाँ गोशा-ए-उज़्लत सा हो

जिस तरफ़ देखो नज़र आए ख़मोशी का समाँ

साया-ए-अफ़्गन हूँ कुहन साल दरख़्त उस जा पर

ऐसी ठंडक हो कि बस आए वहाँ जान में जान

सहन में आब-ए-मुसफ़्फ़ा पड़ा हौज़ भी हो

और वो ऐसा मस्कन कि न हो जिस का बयाँ

गिरह में हूँ रौशें बेश-बहा पत्थर की

साफ़ ऐसी कि न रतनका भी नज़र आए वहाँ

सामने आँख के मा'बद का हो बुर्ज-ए-संगीं

जिस की ता'मीर को बरसों हुए हों या सदियाँ

ग़रज़ ऐसा हो मकाँ और तो वाँ बैठा हो

और ख़मोशी ओ सुकूँ चार तरफ़ से हो अयाँ

तू वहाँ बैठा हो आराम से और तेरे सिवा

आदमी-ज़ाद का ढूँढे न नज़र आए निशाँ

देख कर आँख में नूर तबीअ'त में सुरूर

तो ये समझे कि ज़मीं पर है यही बाग़-ए-जिनाँ

है यही हाल जो देखो तो दिल साफ़ी का

वही तस्कीन-ओ-सुकूँ और वही राहत है यहाँ

वही ठंडक है वही नूर-ओ-सुरूर-ओ-मौफ़ूर

है यहाँ भी वही तस्कीन-ओ-ख़मोशी का समाँ

मैं यहाँ बैठ के ऐ 'मेहर' मज़े लेता हूँ

और समझता हूँ ज़मीं पर है यही बाग़-ए-जिनाँ

सूरज नारायण मेहर
About the poet

सूरज नारायण मेहर

मूल नाम : मुंशी सूरज नारायण जन्म : 13 Nov 1859 | दिल्ली निधन : 12 May 1932 | लाहौर, पंजाब मुंशी सूरज नरायन मेह्र देहलवी दाग़ के समकालिनों में से थे लेकिन वह उन शाइरों में से हैं जिन्होंने दाग़ का अनुसरण नहीं किया हालाँकि उस वक़्त दाग़ के रंग में शेर कहना ही शाइरी…

View profile & all 8 Poems / Stories

More from सूरज नारायण मेहर

  1. मुस्तक़िल दर्द का सैलाब कहाँ अच्छा है

    मुस्तक़िल दर्द का सैलाब कहाँ अच्छा हैवक़्फ़ा-ए-सिलसिला-ए-आह-ओ-फ़ुग़ां अच्छा है

    12.4K reads
  2. चले हैं कैसे वो मुट्ठी में दिल छुपाए हुए

    चले हैं कैसे वो मुट्ठी में दिल छुपाए हुएनज़र चुराए हुए आँख को बचाए हुए

    12.5K reads
  3. कुछ इलाज-ए-दिल-ए-बेताब मिरी जाँ हो जाए

    कुछ इलाज-ए-दिल-ए-बेताब मिरी जाँ हो जाएआज अगर वस्ल के वा'दे पे ज़रा हाँ हो जाए

    12.5K reads
  4. बज़्म-ए-जानाँ से निकलने को तो हम हाँ निकले

    बज़्म-ए-जानाँ से निकलने को तो हम हाँ निकलेग़ैर का भी न इलाही कोई अरमाँ निकले

    12.4K reads
  5. लुत्फ़ आ जाए मोहब्बत का मिरी जाँ मुझ को

    लुत्फ़ आ जाए मोहब्बत का मिरी जाँ मुझ कोहो वही दर्द तुझे जो है सितम-राँ मुझ को

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like