आईना देखना - नज़्म

सूरज नारायण मेहरसूरज नारायण मेहर13 Nov 1859 – 12 May 1932

1 min read · 12.5K reads

आइना देखने का शौक़ है वो

इस का हर शख़्स मुब्तला देखा

सामने आइने के बन-ठन कर

हम ने अहबाब को खड़ा देखा

कोई मूछों पे ताओ देता है

कोई दाढी सँवारता देखा

कोई कपड़ों को साफ़ करता है

कोई मुँह देखता हुआ देखा

शाना है या बरश है या रूमाल

हाथ ख़ाली न एक का देखा

शौक़ है आम जामा-ज़ेबी का

जिस को देखा है ख़ुद-नुमा देखा

देखा सब ने ही अपना जिस्म-ओ-लिबास

लेक ये तरफ़ा माजरा देखा

देखने से कभी नहीं सेरी

रोज़ गो चेहरा बारहा देखा

अपनी सूरत के सब हैं शैदाई

सब को अपना फ़रेफ़्ता देखा

सूरत-ए-ज़ाहिरी मगर ऐ दोस्त

जिस ने देखी है उस ने क्या देखा

देखने वाला उस को कहते हैं

जिस ने बातिन भी बरमला देखा

दिल का आईना पास है सब के

साफ़ ऐसा कम आइना देखा

मुझ से पूछो तो वो है नेक-नसीब

जिस ने ये आइना ज़रा देखा

सूरत-ए-हाल है ख़बर पाई

और अपना बुरा भला देखा

नुत्क़ ओ अतवार दीन और ईमाँ

सब को जैसे हैं बरमला देखा

और फिर ले के सई का रूमाल

नक़्स जो जो कि जा-ब-जा देखा

उस की इस तरह से सफ़ाई की

कि न आँखों ने फिर ज़रा देखा

ये है आईना देखना ऐ दोस्त

देखा इस तरह तो बजा देखा

सूरज नारायण मेहर
About the poet

सूरज नारायण मेहर

मूल नाम : मुंशी सूरज नारायण जन्म : 13 Nov 1859 | दिल्ली निधन : 12 May 1932 | लाहौर, पंजाब मुंशी सूरज नरायन मेह्र देहलवी दाग़ के समकालिनों में से थे लेकिन वह उन शाइरों में से हैं जिन्होंने दाग़ का अनुसरण नहीं किया हालाँकि उस वक़्त दाग़ के रंग में शेर कहना ही शाइरी…

View profile & all 8 Poems / Stories

More from सूरज नारायण मेहर

  1. मुस्तक़िल दर्द का सैलाब कहाँ अच्छा है

    मुस्तक़िल दर्द का सैलाब कहाँ अच्छा हैवक़्फ़ा-ए-सिलसिला-ए-आह-ओ-फ़ुग़ां अच्छा है

    12.4K reads
  2. चले हैं कैसे वो मुट्ठी में दिल छुपाए हुए

    चले हैं कैसे वो मुट्ठी में दिल छुपाए हुएनज़र चुराए हुए आँख को बचाए हुए

    12.5K reads
  3. कुछ इलाज-ए-दिल-ए-बेताब मिरी जाँ हो जाए

    कुछ इलाज-ए-दिल-ए-बेताब मिरी जाँ हो जाएआज अगर वस्ल के वा'दे पे ज़रा हाँ हो जाए

    12.5K reads
  4. बज़्म-ए-जानाँ से निकलने को तो हम हाँ निकले

    बज़्म-ए-जानाँ से निकलने को तो हम हाँ निकलेग़ैर का भी न इलाही कोई अरमाँ निकले

    12.4K reads
  5. लुत्फ़ आ जाए मोहब्बत का मिरी जाँ मुझ को

    लुत्फ़ आ जाए मोहब्बत का मिरी जाँ मुझ कोहो वही दर्द तुझे जो है सितम-राँ मुझ को

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like