सुनो - नज़्म

सूफ़िया अनजुम ताजसूफ़िया अनजुम ताज

1 min read · 12.4K reads

अतराफ़ में अपने जो फैली रौशनी महसूस करती हूँ

तो लगता है

कि जैसे तुम कहीं पर हो

यहीं पर हो

ये मेरा ख़्वाब मत समझो

कहो तो सच कहूँ मैं

वाक़ई लगता है जैसे तुम कहीं पर हो

यहीं पर हो

किसी चौखट पे चढ़ती इक लचकती शाख़ पर

फूलों के झुरमुट में निहाँ

फूलों से बढ़ कर हो

बढ़ा कर हाथ कोई जिस को छू लेने का ख़ूगर हो

तिलिस्म-ए-रंग से इक छेड़ सी पहरों रहा करती है

कुछ ऐसे

कि सब कुछ भूल जाती हूँ

अचानक ख़्वाब से मैं जागती हूँ

और मुड़ कर देखती हूँ

एक सन्नाटे का आलम है

खुले मैदान में साकित खड़ी हूँ मैं

सूफ़िया अनजुम ताज
About the poet

सूफ़िया अनजुम ताज

जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from सूफ़िया अनजुम ताज

  1. वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

    वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वोअभी तो बैठी सिसक रही थी अभी न जाने किधर गई वो

    12.4K reads
  2. तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

    तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रहीमिरा ग़म भी ताज़ा-ब-ताज़ा है मिरी शाख़-ए-फ़न भी हरी रही

    12.4K reads
  3. ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

    ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गईइंसाँ के दिल से ख़्वाहिश-ए-हिजरत नहीं गई

    12.4K reads
  4. वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

    वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबूवो कच्ची गलियों में उड़ते ग़ुबार की ख़ुशबू

    12.4K reads
  5. उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

    उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जातेकि मुझे चैन न आया कहीं आते आते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like