धनक - नज़्म

सूफ़िया अनजुम ताजसूफ़िया अनजुम ताज

1 min read · 12.4K reads

फिर आज मेरे तसव्वुर में मोतिया जागा

फिर आज सब्ज़ परी उतरी छमछमाती हुई

फिर आज डालियाँ फूलों की रक़्स करने लगीं

फिर आज ख़ुश्बूओं से बाम-ओ-दर महकने लगे

फिर आज फैल गया रूह-ओ-दिल में सैल-ए-जमाल

असर न दर्द का बाक़ी रहा न ग़म का ख़याल

फिर उट्ठा चिड़ियों का एक झुण्ड चहचहाता हुआ

हवा हरे भरे खेतों से उट्ठी गाती हुई

मैं देखने लगी सुनने लगी निखरने लगी

चहकने लग गई सजने लगी सँवरने लगी

वो मेरा गाँव का घर लाल लाल खपरे का

फिर उस की ओलती से ठंडी धार गिरने लगी

वो ठंडी धार मेरी रूह में समाने लगी

भिगोने लग गई मुझ को

मैं खिलखिलाने लगी

सूफ़िया अनजुम ताज
About the poet

सूफ़िया अनजुम ताज

जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from सूफ़िया अनजुम ताज

  1. वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

    वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वोअभी तो बैठी सिसक रही थी अभी न जाने किधर गई वो

    12.4K reads
  2. तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

    तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रहीमिरा ग़म भी ताज़ा-ब-ताज़ा है मिरी शाख़-ए-फ़न भी हरी रही

    12.4K reads
  3. ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

    ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गईइंसाँ के दिल से ख़्वाहिश-ए-हिजरत नहीं गई

    12.4K reads
  4. वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

    वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबूवो कच्ची गलियों में उड़ते ग़ुबार की ख़ुशबू

    12.4K reads
  5. उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

    उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जातेकि मुझे चैन न आया कहीं आते आते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like