सुनो - नज़्म

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

अतराफ़ में अपने जो फैली रौशनी महसूस करती हूँ

तो लगता है

कि जैसे तुम कहीं पर हो

यहीं पर हो

ये मेरा ख़्वाब मत समझो

कहो तो सच कहूँ मैं

वाक़ई लगता है जैसे तुम कहीं पर हो

यहीं पर हो

किसी चौखट पे चढ़ती इक लचकती शाख़ पर

फूलों के झुरमुट में निहाँ

फूलों से बढ़ कर हो

बढ़ा कर हाथ कोई जिस को छू लेने का ख़ूगर हो

तिलिस्म रंग से इक छेड़ सी पहरों रहा करती है

कुछ ऐसे

कि सब कुछ भूल जाती हूँ

अचानक ख़्वाब से में जागती हूँ

और मुड़ कर देखती हूँ

एक सन्नाटे का आलम है

खुले मैदान में साकित खड़ी हूँ मैं

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like