रंज इतने मिले ज़माने से

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.5K reads

रंज इतने मिले ज़माने से

लब चटख़्ते हैं मुस्कुराने से

धुँदली धुँदली सी पड़ गई यादें

ज़ख़्म भी हो गए पुराने से

मत बनाओ ये काँच के रिश्ते

टूट जाएँगे आज़माने से

तीरगी शब की कम नहीं होगी

घर के अंदर दिए जलाने से

अक़्ल ने दिल को कर दिया हुशियार

बच गए हम फ़रेब खाने से

हो ही जाएँगे हम रिहा इक दिन

छूट जाएँगे क़ैद-ख़ाने से

ऐ 'सिया' तंग आ चुकी हूँ मैं

हौसले की चिता जलाने से

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like