नहीं कोई भी आएगा - नज़्म

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

ये जो हर रोज़-ओ-शब अपनी

हर इक दुख-दर्द की कड़ियाँ

पिरो लेती हूँ शब्दों से

न जाने क्या क्या कहती हूँ

फ़ुज़ूल उलझी ही रहती हूँ

कभी लगता है ऐसा भी

के ये हर-पल की वहशत से

कभी थक-हार के इक दिन

किसी बे-नाम कोने में

चली जाऊँ बहुत ही दूर

जहाँ अपने सिवा कोई

नहीं पहचान सकता हो

मुझे फिर ढूँडते आवाज़ देते

तुम चले आओ

कहो आ कर मुझे तुम ये

मुझे क्यूँ छोड़ कर तन्हा

बताए बिन चली आई

तुम्हें एहसास है कोई

मिरा क्या हाल था तुम बिन

मगर मैं जानती हूँ ये

नहीं कोई भी आएगा

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी