वो इक दीवाना सा लड़का
किसी से प्यार कर बैठा
नहीं सोचा कभी उस ने
किसी की वो अमानत है
किसी के घर की इज़्ज़त है
समझता क्यूँ नहीं है वो
नहीं मुमकिन ये चाहत है
ये रस्मों से बग़ावत है
वो अपना दिल दुखाता है
उसे पहरों मनाता है
परस्तिश उस की करता है
उसी को प्यार करता है
उसी को सोचता है क्यूँ
उसी को चाहता है क्यूँ
वो ये करता है नादानी
किसी की उस ने कब मानी
वो जिस का पाक दामाँ है
परेशाँ है वो हैराँ है
वो बेबस कह नहीं पाती
तिरा दुख सह नहीं पाती
किसी की राह में काँटे
कभी वो बो नहीं सकती
बस इतना तुम समझ लेना
वो तेरी हो नहीं सकती








