जो ज़िम्मेदारियाँ क़िस्मत ने मेरे सर रख दीं
तो फिर नज़ाकतें मैं ने उठा के घर रख दीं
तुम्हारे बाद ज़माने में और क्या देखें
लो हम ने चेहरे से आँखें उतार कर रख दीं
फिर आज उम्र-ए-गुज़िश्ता की याद आई है
फिर अपने माज़ी की तस्वीरें देख कर रख दीं
यक़ीन होगा हमें अब तुम्हारे होने का
लो हम ने उँगलियाँ जलते चराग़ पर रख दीं
छुपाए बैठी हूँ सीने में एक मुद्दत से
वो बातें दिल की तिरे सामने अगर रख दीं








