जब मेरी कहानी में वो किरदार नहीं अब

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

जब मेरी कहानी में वो किरदार नहीं अब

जा मान लिया पहले सा मेआ'र नहीं अब

ले तेरे ही कहने पे तुझे छोड़ दिया है

क्यों और कहाँ कैसे कि तकरार नहीं अब

कुछ शौक़ न हसरत न तमन्ना न गुज़ारिश

दुनिया से मिरा कोई सरोकार नहीं अब

वहशत भी तबीअ'त में है और जोश-ए-जुनूँ भी

टकराने को सर सामने दीवार नहीं अब

अब ज़ब्त नहीं बाक़ी है दिल भर चुका मेरा

ये ता'ने ये बिगड़ी हुई गुफ़्तार नहीं अब

अब कोई भी दा'वा नहीं कर सकता है मुझ पर

दुनिया में कोई भी मेरा हक़दार नहीं अब

इस दिल को 'सिया' रोग लगाना नहीं अच्छा

बस और उदासी भरे अशआर नहीं अब

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीसब कुछ अच्छा बेअसर हैइस तरह से घिराव हुआ यहाँ कापरछाईं के क़दम हैं इसी ओर— ब्रज श्रीवात्सव