हिदायत - नज़्म

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

वो पत्थर दिल है वो क्या दर्द जाने

कभी आते नहीं आँसू बहाने

नहीं इन पे असर होता है कोई

बला से इन की जो रोता है कोई

बहुत आसान इन का रास्ता है

मोहब्बत से इन्हें क्या वास्ता है

है इन का प्यार झूठा बात झूटी

फ़रेबी है ये इन की ज़ात झूटी

है इन का काम बस धोखा ही देना

ना कोई बात इन की दिल पे लेना

अगर बातों में इन की आओगी तुम

क़सम से फिर बहुत पछताओगी तुम

कभी ऐसा न कोई काम करना

घराने को न तुम बदनाम करना

न रुस्वा ज़ात का तुम नाम करना

कभी इज़्ज़त को मत नीलाम करना

ग़लत हाथों में ख़ुद को सौंपना मत

कोई पौधा ग़लत मत रोपना मत

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी