आँख जब बरसे तो क्या पूछना मौसम कैसा

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

आँख जब बरसे तो क्या पूछना मौसम कैसा

ज़ख़्म तक़दीर में लिक्खा है तो मरहम कैसा

हादिसा गुज़रा था वो एक ही लम्हे के लिए

ज़िंदगी फिर ये बता रोज़ का मातम कैसा

अब न दीवार से शिकवा है न साए की तलब

धूप जब मेरा मुक़द्दर है तो फिर ग़म कैसा

आसमाँ रात अगर रोया नहीं है तो बता

बर्ग-ए-गुल पर है भला क़तरा-ए-शबनम कैसा

इस से पहले नहीं देखी थी उदासी इतनी

है 'सिया' आज ये मायूसी का आलम कैसा

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like