ऐ जान मिरे दिल को दुखाना नहीं अच्छा

सिपाह दार ख़ान बेगुनसिपाह दार ख़ान बेगुन

1 min read · 12.4K reads

ऐ जान मिरे दिल को दुखाना नहीं अच्छा

मैं दर्द रसीदा हूँ सताना नहीं अच्छा

करते हो सितम हम पे रक़ीबों से मोहब्बत

हम जान गए दिल का लगाना नहीं अच्छा

था सुब्ह को ये वा'दा कि हम शब को मिलेंगे

सो अब तलक आते हो बहाना नहीं अच्छा

फ़ुर्क़त में तड़पता है पड़ा हाए ये 'बे-गुन

दिल ले के सनम राह बताना नहीं अच्छा

सिपाह दार ख़ान बेगुन
About the poet

सिपाह दार ख़ान बेगुन

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम