लैला का अगर मुझ को किरदार मिला होता

सीमा शर्मा मेरठीसीमा शर्मा मेरठी

1 min read · 12.4K reads

लैला का अगर मुझ को किरदार मिला होता

मजनूँ सा कहानी को आधार मिला होता

सहरा में निकल जाता दरिया भी सराबों से

गर कल्पना को मेरी आकार मिला होता

पल भर की मोहब्बत में जाँ तक भी मैं दे देती

अफ़्सोस नहीं होता गर प्यार मिला होता

होती न महा-भारत या कोई बग़ावत फिर

हक़दार को जो उस का अधिकार मिला होता

अय्याश अमीरों के लड़के न बिगड़ते गर

औरत को न फिर कोई बाज़ार मिला होता

भूके न भटकते फिर दिन रात परिंदे ये

जो इन को शजर कोई फलदार मिला होता

मैं नूर-जहाँ होती उस दौर की ऐ 'सीमा'

गर मुझ को जहाँगीरी दरबार मिला होता

सीमा शर्मा मेरठी
About the poet

सीमा शर्मा मेरठी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like