सीमा ग़ज़ल के शेर

सीमा ग़ज़लसीमा ग़ज़ल17 Feb 1964

1 min read · 12.4K reads

ख़ुद अपने-आप से मिलने की ख़ातिर

अभी कोसों मुझे चलना पड़ेगा


एक आवाज़ मैं ने सुनी थी अभी कौन बोला था ये तो ख़बर ही नहीं

ये तअल्लुक़ ज़रूरी है किस ने कहा वो भी ख़ामोश था मैं भी ख़ामोश थी


मैं ने कहा था मुझ को अँधेरे का ख़ौफ़ है

उस ने ये सुन के आज मिरा घर जला दिया


मुझ को उस के नहीं ख़ुद मेरे हवाले करते

कम से कम ये तो मिरे चाहने वाले करते


जज़्बों पर जब बर्फ़ जमे तो जीना मुश्किल होता है

दिल के आतिश-दान में थोड़ी आग जलानी पड़ती है


ऐसे कुछ हादसे भी गुज़रे हैं

जिन पे मैं आज तक नहीं रोई


बे-क़रारी से मिरे पास वो आया लेकिन

उस ने पूछा भी तो बस ये कि फुलाँ कैसा है


मैं एक रोज़ उसे ढूँड कर तो ले आऊँ

वो अपनी ज़ात से बाहर कहीं मिले तो सही


सर्द होते हुए वजूद में बस

कुछ नहीं था अलाव आँखें थीं

सीमा ग़ज़ल
About the poet

सीमा ग़ज़ल

मूल नाम : सीमा ग़ज़ल जन्म : 17 Feb 1964 | लाहौर, पंजाब LCCN : n2005200479

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like