राब्ता - नज़्म

सीमा ग़ज़लसीमा ग़ज़ल17 Feb 1964

1 min read · 12.4K reads

जानते तो होगे तुम

इतनी तेज़ बारिश में

राब्ते नहीं रहते

नेटवर्क नईं मिलता

फ़ोन की भी लाइनें बारिशों के पानी से

ऐसे टूट जाती हैं

जिस तरह मोहब्बत में

बेवफ़ा की बातों से

दिल ही टूट जाए तो

राब्ते नहीं रहते

सीमा ग़ज़ल
About the poet

सीमा ग़ज़ल

मूल नाम : सीमा ग़ज़ल जन्म : 17 Feb 1964 | लाहौर, पंजाब LCCN : n2005200479

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like