रात से पहले मुझे फ़ैसला करना है कोई
रात आएगी तो फिर साथ ही आ जाएँगे
सारे अंदेशे मिरे और मिरे वसवसे सब
दहरी सोचें मिरी
साथ तज़ब्ज़ुब मेरा
रात का सेहर-ओ-फ़ुसूँ
मुझे बेयार-ओ-मददगार सा कर डालेगा
मुझे कर देगा वो कमज़ोर भी और बुज़दिल भी
मिरे मा'बूद
आज के दिन को ठहर जाने के अहकाम सुना








