तिरे आते ही सब दुनिया जवाँ मालूम होती है

Sikandar Ali WajdSikandar Ali Wajd1 Jan 1914 – 1 Jan 1983

1 min read · 12.5K reads

तिरे आते ही सब दुनिया जवाँ मालूम होती है

ख़िज़ाँ रश्क-ए-बहार-ए-जावेदाँ मालूम होती है

जुनून-ए-सज्दा-रेज़ी का ये आलम है मआ'ज़-अल्लाह

हर इक चौखट तिरा ही आस्ताँ मालूम होती है

उसे हर अहल-ए-दिल पहरों मज़े ले ले के सुनता है

मिरी बिपता हदीस-ए-दिलबराँ मालूम होती है

कटे हैं दिन बलाओं के सहारे जिन असीरों के

उन्हें बिजली भी शाख़-ए-आशियाँ मालूम होती है

मआल-ए-ज़िंदगानी की हक़ीक़त खुल गई जब से

कसक दिल की मता-ए-दो-जहाँ मालूम होती है

ख़याल-ए-ऐश की परछाईं से भी दिल लरज़ता है

निगाह-ए-हुस्न अब क्यूँ मेहरबाँ मालूम होती है

ख़ुदा शायद है मेरे भूलने वाले ब-जुज़ तेरे

मुझे तख़्लीक़-ए-आलम राएगाँ मालूम होती है

किसी की जुस्तुजू में 'वज्द' उस मंज़िल पे पहुँचा हूँ

जहाँ मंज़िल भी गर्द-ए-कारवाँ मालूम होती है

Sikandar Ali Wajd
About the poet

Sikandar Ali Wajd

Sikandar Ali Wajd (1914–1983) was a talented Urdu poet from Aurangabad, Maharashtra India. He had equal proficiency in composing gazals and poems. Literary works He was President of the Anjuman Taraqqi-i-Urdu, Maharashtra and was awarded Padma Shri in 1970 fo…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like