यारी के घर दूर-दूर हैं, यारी के घर दूर

Shivadin Ram JoshiShivadin Ram Joshi10 Jun 1921 – 27 Jul 2006

1 min read · 12.6K reads

यारी के घर दूर-दूर हैं, यारी के घर दूर |
रस्ते में खड्डे हैं गहरे, पड़े से चकनाचूर || यारी...
मंजिल यारी की जो चावे, संत शरण में वह नर आवे,
शरणागत की लज्जा राखें, मंजिल मिले जरुर || यारी...
अनगिनती नर मरे मर गये, देखा रस्ता यार डर गये,
यार की मंजिल प्यार से पाई, चमका उनका नूर || यारी...
कई एक झूठे कायर डोलें, शुरू शुरू में प्यार से बोले,
स्वारथ रत बेईमानों के सिर, पड़ जाती है धूर || यारी...
कहे शिवदीन राम भज अंधे, सच्चे मंजिल पाये बन्दे,
झूटे मजनूं बन-बन डोले, करते बहुत गरूर || यारी...

Shivadin Ram Joshi
About the poet

Shivadin Ram Joshi

शिवदीन राम जोशी (जन्म : १० जून १९२१, खंडेला, सीकर जिला) एक भारतीय कवि थे। उनके साहित्य में सवैया, मनहर, मतगयंद, कुंडली छंद और कवित्त का प्रयोग तथा धमाल, भजन और गजलों का समावेश है। पद्यात्मक रचनाओं का विषय ज्ञान, वैराग्य, प्रेम, प्रकृति चित्रण, प्रार्थना और उप…

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like