Couplets

ShahryarShahryar16 Jun 1936 – 13 Feb 1912

2 min read · 13.0K reads

शदीद प्यास थी फिर भी छुआ न पानी को
मैं देखता रहा दरिया तिरी रवानी को

सियाह रात नहीं लेती नाम ढलने का
यही तो वक़्त है सूरज तिरे निकलने का

जुस्तुजू जिस की थी उस को तो न पाया हम ने
इस बहाने से मगर देख ली दुनिया हम ने

जहाँ में होने को ऐ दोस्त यूँ तो सब होगा
तिरे लबों पे मिरे लब हों ऐसा कब होगा

शाम होते ही खुली सड़कों की याद आती है
सोचता रोज़ हूँ मैं घर से नहीं निकलूँगा

है कोई जो बताए शब के मुसाफ़िरों को
कितना सफ़र हुआ है कितना सफ़र रहा है

बताऊँ किस तरह अहबाब को आँखें जो ऐसी हैं
कि कल पलकों से टूटी नींद कि किर्चें समेटीं हैं

हम ने तो कोई बात निकाली नहीं ग़म की
वो ज़ूद-पशीमान पशीमान सा क्यूँ है

ख़जिल चराग़ों से अहल-ए-वफ़ा को होना है
कि सरफ़राज़ यहाँ फिर हवा को होना है

सारी दुनिया के मसाइल यूँ मुझे दरपेश हैं
तेरा ग़म काफ़ी न हो जैसे गुज़र-औक़ात को

या मैं सोचूँ कुछ भी न उस के बारे में
या ऐसा हो दुनिया और बदल जाए

Shahryar
About the poet

Shahryar

Akhlaq Mohammad Khan (16 June 1936 – 13 February 2012), better known by his takhallus Shahryar, was an Indian academician, and a doyen of Urdu poetry in India. As a Hindi film lyricist, he is best known for his lyrics in Gaman (1978) and Umrao Jaan (1981) dir…

View profile & all 6 Poems / Stories

More from Shahryar

  1. सीने में जलन आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है

    सीने में जलन आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ हैइस शहर में हर शख़्स परेशान सा क्यूँ है

    13.0K reads
  2. जुस्तुजू जिस की थी उस को तो न पाया हम ने

    जुस्तुजू जिस की थी उस को तो न पाया हम नेइस बहाने से मगर देख ली दुनिया हम ने

    12.7K reads
  3. ये क्या जगह है दोस्तो ये कौन सा दयार है

    ये क्या जगह है दोस्तो ये कौन सा दयार हैहद-ए-निगाह तक जहाँ ग़ुबार ही ग़ुबार है

    13.1K reads
  4. ज़िंदगी जब भी तिरी बज़्म में लाती है हमें

    ज़िंदगी जब भी तिरी बज़्म में लाती है हमेंये ज़मीं चाँद से बेहतर नज़र आती है हमें

    12.9K reads
  5. ज़िंदगी जैसी तवक़्क़ो' थी नहीं कुछ कम है

    ज़िंदगी जैसी तवक़्क़ो' थी नहीं कुछ कम हैहर घड़ी होता है एहसास कहीं कुछ कम है

    12.7K reads

More Poetry & Stories You May Like