क़यामत राग ज़ालिम भाव काफ़िर गत है ऐ पन्ना

Shah Mubarak AbrooShah Mubarak Abroo1 Jan 1683 – 1 Jan 1733

1 min read · 12.7K reads

क़यामत राग ज़ालिम भाव काफ़िर गत है ऐ पन्ना

तुम्हारे हुस्न सो देखे सो इक आफ़त है ऐ पन्ना

सुघड़ जितने हैं ये ये सब तुझी को प्यार करते हैं

सियाने सौ है पर उन सौ की इक ही मत है ऐ पन्ना

लगा जाती है अपना दाँव और मेरा बचा जाती

तू अपने काम में बाँकैत और रावत है ऐ पन्ना

तिरी कंचन बरन सी देह जिस की गोद में होवे

उसे दुनिया के अय्याशों में क्या दौलत है ऐ पन्ना

नहीं लेती हमारा नाम हम कूँ याँ तलक भूली

तुझे हम और कुछ अब क्या कहें रहमत है ऐ पन्ना

Shah Mubarak Abroo
About the poet

Shah Mubarak Abroo

Najamuddin Shah Mubarak Abroo (1683-1733) was an Indian poet. He was born in Gwalior, the grandson of Muhammad Ghaus Gwaliori, and hailed from a family of mystics. Born during the reign of the Mughal Emperor Aurangzeb he died during the reign of the Mughal Em…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like