आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है

Shah Mubarak AbrooShah Mubarak Abroo1 Jan 1683 – 1 Jan 1733

1 min read · 12.8K reads

आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है

राग है मय है चमन है दिलरुबा है दीद है

दिल दिवाना हो गया है देख ये सुब्ह-ए-बहार

रसमसा फूलों बसा आया अंखों में नींद है

शेर आशिक़ आज के दिन क्यूँ रक़ीबाँ पे न हों

यार पाया है बग़ल में ख़ाना-ए-ख़ुरशीद है

ग़म के पीछो रास्त कहते हैं कि शादी होवे है

हज़रत-ए-रमज़ाँ गए तशरीफ़ ले अब ईद है

ईद के दिन रोवता है हिज्र सीं रमज़ान के

बे-नसीब उस शैख़ की देखो अजब फ़हमीद है

सिल्क उस की नज़्म का क्यूँकर न होवे क़ीमती

'आबरू' का शेर जो देखा सो मरवारीद है

 

Shah Mubarak Abroo
About the poet

Shah Mubarak Abroo

Najamuddin Shah Mubarak Abroo (1683-1733) was an Indian poet. He was born in Gwalior, the grandson of Muhammad Ghaus Gwaliori, and hailed from a family of mystics. Born during the reign of the Mughal Emperor Aurangzeb he died during the reign of the Mughal Em…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like