मेहरबाँ पाते नहीं तेरे तईं यक आन हम

शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमानशेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान

1 min read · 12.4K reads

मेहरबाँ पाते नहीं तेरे तईं यक आन हम

फिर भला दिल के निकालें किस तरह अरमान हम

हर क़दम पर जिस के एजाज़-ए-मसीहाई फ़िदा

उस अदा उस नाज़ उस रफ़्तार के क़ुर्बान हम

उम्र भर साक़ी न छोड़ी मय-कदा की बंदगी

एक ही पैमाने पर करते हैं ये पैमान हम

कोई तो दावत बता दो इस तरह की शैख़ जी

एक शब तो अपने घर इस को रखें मेहमान हम

हाँ मगर सलवात पढ़ना देख तुझ को दम-ब-दम

और क्या रखते हैं तेरी शान के शायान हम

जी में हम बरपा करें ज़ंजीर का ग़ुल ऐ जुनूँ

वादी-मजनूँ को देखें किस तरह सुनसान हम

रात दिन सोहबत है जिन को बे-तकल्लुफ़ आप से

पूछना क्या वो तो बेहतर हैं भला ऐ जान हम

तू ने दुज़-दीदा निगाहें जब लड़ाईं ग़ैर से

हो गए नाचार प्यारे जान कर अंजान हम

हम-नशीं सरकार के ही जा-ब-जा ग़म्माज़ हैं

कीजिए तहक़ीक़ इसे करते नहीं बोहतान हम

सैर को आता है वो 'ईमान' जा कर बाग़ में

खोल देवें चार दिन आगे ही गुल के कान हम

शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान
About the poet

शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान

उपनाम : 'ईमान' संबंधी : मह लक़ा चंदा (शिष्य)

View profile & all 9 Poems / Stories

More from शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान

  1. आलम में हुस्न तेरा मशहूर जानते हैं

    आलम में हुस्न तेरा मशहूर जानते हैंअर्ज़ ओ समा का उस को हम नूर जानते हैं

    12.4K reads
  2. किस रोज़ इलाही वो मिरा यार मिलेगा

    किस रोज़ इलाही वो मिरा यार मिलेगाऐसा भी कभी होगा कि दिलदार मिलेगा

    12.4K reads
  3. दियत इस क़ातिल-ए-बे-रहम से क्या लीजिएगा

    दियत इस क़ातिल-ए-बे-रहम से क्या लीजिएगाअपनी ही आँखों से अब ख़ून बहा लीजिएगा

    12.4K reads
  4. क़िस्सा तो ज़ुल्फ़-ए-यार का तूल ओ तवील है

    क़िस्सा तो ज़ुल्फ़-ए-यार का तूल ओ तवील हैक्यूँकर अदा हो उम्र का रिश्ता क़लील है

    12.4K reads
  5. यूसुफ़ ही ज़र-ख़रीदों में फ़िरोज़-बख़्त था

    यूसुफ़ ही ज़र-ख़रीदों में फ़ीरोज़-बख़्त थाक़ीमत में जिस की फिर वही शाही का तख़्त था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like