आलम में हुस्न तेरा मशहूर जानते हैं

शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमानशेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान

1 min read · 12.4K reads

आलम में हुस्न तेरा मशहूर जानते हैं

अर्ज़ ओ समा का उस को हम नूर जानते हैं

हर-चंद दो जहाँ से अब हम गुज़र गए हैं

तिस पर भी दिल के घर को हम दूर जानते हैं

जिस में तिरी रज़ा हो वो ही क़ुबूल करना

अपना तो हम यही कुछ मक़्दूर जानते हैं

सौ रंग जल्वागर हैं गरचे बुतान-ए-आलम

हम एक तुझी को अपना मंज़ूर जानते हैं

लबरेज़-ए-मय हैं गरचे साग़र की तरह हर दम

तिस पर भी आप को हम मख़्मूर जानते हैं

कुछ और आरज़ू की हरगिज़ नहीं समाई

अज़ बस तुझ ही को दिल में मामूर जानते हैं

'ईमान' जिस के दिल में है याद उस की हर दम

हम तो उसी की ख़ातिर मसरूर जानते हैं

शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान
About the poet

शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान

उपनाम : 'ईमान' संबंधी : मह लक़ा चंदा (शिष्य)

View profile & all 9 Poems / Stories

More from शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान

  1. किस रोज़ इलाही वो मिरा यार मिलेगा

    किस रोज़ इलाही वो मिरा यार मिलेगाऐसा भी कभी होगा कि दिलदार मिलेगा

    12.4K reads
  2. दियत इस क़ातिल-ए-बे-रहम से क्या लीजिएगा

    दियत इस क़ातिल-ए-बे-रहम से क्या लीजिएगाअपनी ही आँखों से अब ख़ून बहा लीजिएगा

    12.4K reads
  3. क़िस्सा तो ज़ुल्फ़-ए-यार का तूल ओ तवील है

    क़िस्सा तो ज़ुल्फ़-ए-यार का तूल ओ तवील हैक्यूँकर अदा हो उम्र का रिश्ता क़लील है

    12.4K reads
  4. यूसुफ़ ही ज़र-ख़रीदों में फ़िरोज़-बख़्त था

    यूसुफ़ ही ज़र-ख़रीदों में फ़ीरोज़-बख़्त थाक़ीमत में जिस की फिर वही शाही का तख़्त था

    12.4K reads
  5. मेहरबाँ पाते नहीं तेरे तईं यक आन हम

    मेहरबाँ पाते नहीं तेरे तईं यक आन हमफिर भला दिल के निकालें किस तरह अरमान हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like