किस रोज़ इलाही वो मिरा यार मिलेगा

शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमानशेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान

1 min read · 12.4K reads

किस रोज़ इलाही वो मिरा यार मिलेगा

ऐसा भी कभी होगा कि दिलदार मिलेगा

जूँ चाहिए वूँ दिल की निकालूँगा हवस मैं

जिस दिन वो मुझे कैफ़ में सरशार मिलेगा

इक उम्र से फिरता हूँ लिए दिल को बग़ल में

इस जिंस का भी कोई ख़रीदार मिलेगा

मिल जाएगा फिर आप से ये ज़ख़्म-ए-जिगर भी

जिस रोज़ कि मुझ से वो सितमगार मिलेगा

ये याद रख ऐ काफ़िर-ए-बद-केश क़सम है

मुझ सा न कोई तुझ को गिरफ़्तार मिलेगा

'ईमान' न कहता था मैं तुझ से ये हमेशा

जो शोख़ मिलेगा सो दिल-आज़ार मिलेगा

शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान
About the poet

शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान

उपनाम : 'ईमान' संबंधी : मह लक़ा चंदा (शिष्य)

View profile & all 9 Poems / Stories

More from शेर मोहम्मद ख़ाँ ईमान

  1. आलम में हुस्न तेरा मशहूर जानते हैं

    आलम में हुस्न तेरा मशहूर जानते हैंअर्ज़ ओ समा का उस को हम नूर जानते हैं

    12.4K reads
  2. दियत इस क़ातिल-ए-बे-रहम से क्या लीजिएगा

    दियत इस क़ातिल-ए-बे-रहम से क्या लीजिएगाअपनी ही आँखों से अब ख़ून बहा लीजिएगा

    12.4K reads
  3. क़िस्सा तो ज़ुल्फ़-ए-यार का तूल ओ तवील है

    क़िस्सा तो ज़ुल्फ़-ए-यार का तूल ओ तवील हैक्यूँकर अदा हो उम्र का रिश्ता क़लील है

    12.4K reads
  4. यूसुफ़ ही ज़र-ख़रीदों में फ़िरोज़-बख़्त था

    यूसुफ़ ही ज़र-ख़रीदों में फ़ीरोज़-बख़्त थाक़ीमत में जिस की फिर वही शाही का तख़्त था

    12.4K reads
  5. मेहरबाँ पाते नहीं तेरे तईं यक आन हम

    मेहरबाँ पाते नहीं तेरे तईं यक आन हमफिर भला दिल के निकालें किस तरह अरमान हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like