कब हक़-परस्त ज़ाहिद-ए-जन्नत-परस्त है

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

कब हक़-परस्त ज़ाहिद-ए-जन्नत-परस्त है

हूरों पे मर रहा है ये शहवत-परस्त है

दिल साफ़ हो तो चाहिए मअ'नी-परस्त हो

आईना ख़ाक साफ़ है सूरत-परस्त है

दरवेश है वही जो रियाज़त में चुस्त हो

तारिक नहीं फ़क़ीर भी राहत-परस्त है

जुज़ ज़ुल्फ़ सूझता नहीं ऐ मुर्ग़-ए-दिल तुझे

ख़ुफ़्फ़ाश तू नहीं है कि ज़ुल्मत-परस्त है

दौलत की रख न मार-ए-सर-ए-गंज से उमीद

मूज़ी वो देगा क्या कि जो दौलत-परस्त है

अन्क़ा ने गुम किया है निशाँ नाम के लिए

गुम-गश्ता कौन कहता है शोहरत-परस्त है

ये 'ज़ौक़' मय-परस्त है या है सनम-परस्त

कुछ है बला से लेक मोहब्बत-परस्त है

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like