जो कुछ कि है दुनिया में वो इंसाँ के लिए है

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

जो कुछ कि है दुनिया में वो इंसाँ के लिए है

आरास्ता ये घर इसी मेहमाँ के लिए है

ज़ुल्फ़ें तिरी काफ़िर उन्हें दिल से मिरे क्या काम

दिल काबा है और काबा मुसलमाँ के लिए है

हो क़ैद-ए-तफ़क्कुर से कब आज़ाद सुख़न-वर

मंज़ूर क़फ़स मुर्ग़-ए-ख़ुश-अलहाँ के लिए है

अपनों से न मिल अपने हैं सब अपनों के दुश्मन

हर नय में भरी आग नीस्ताँ के लिए है

कुछ बख़्त से मेरे जो सिवा है वो सियाही

बाक़ी है तो मेरी शब-ए-हिज्राँ के लिए है

दीवाना हूँ मैं भी वो तमाशा कि मिरा ज़िक्र

गोया सबक़ अतफ़ाल-ए-दबिस्ताँ के लिए है

है बादा-कशों के लिए इक ग़ैब से ताईद

ज़ाहिद जो दुआ माँगता बाराँ के लिए है

चंगुल में है मूज़ी के दिल उस चश्म के हाथों

घेरा ये ग़ज़ब पंजा-ए-मिज़्गाँ के लिए है

मैं किस की निगाहों का हूँ वहशी कि मिरी ख़ाक

इक कोहल-ए-बसर चश्म-ए-ग़ज़ालाँ के लिए है

दिल भी है बला क़ाबिल-ए-मश्क़-ए-सितम-ओ-नाज़

जो तीर है उस तूदा-ए-तूफ़ाँ के लिए है

निकले कोई क्या क़ैद-ए-अलाइक़ से कि ऐ 'ज़ौक़'

दर ही नहीं इस ख़ाना-ए-ज़िंदाँ के लिए है

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like