गुहर को जौहरी सर्राफ़ ज़र को देखते हैं

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

गुहर को जौहरी सर्राफ़ ज़र को देखते हैं

बशर के हैं जो मुबस्सिर बशर को देखते हैं

न ख़ूब ओ ज़िश्त न ऐब-ओ-हुनर को देखते हैं

ये चीज़ क्या है बशर हम बशर को देखते हैं

वो देखें बज़्म में पहले किधर को देखते हैं

मोहब्बत आज तिरे हम असर को देखते हैं

वो अपनी बुर्रिश-ए-तेग़-ए-नज़र को देखते हैं

हम उन को देखते हैं और जिगर को देखते हैं

जब अपने गिर्या ओ सोज़-ए-जिगर को देखते हैं

सुलगती आग में हम ख़ुश्क-ओ-तर को देखते हैं

रफ़ीक़ जब मिरे ज़ख़्म-ए-जिगर को देखते हैं

तो चारागर उन्हें वो चारागर को देखते हैं

न तुमतराक़ को ने कर्र-ओ-फ़र को देखते हैं

हम आदमी के सिफ़ात ओ सियर को देखते हैं

जो रात ख़्वाब में उस फ़ित्ना-गर को देखते हैं

न पूछ हम जो क़यामत सहर को देखते हैं

वो रोज़ हम को गुज़रता है जैसे 'ईद का दिन

कभी जो शक्ल तुम्हारी सहर को देखते हैं

जहाँ के आइनों से दिल का आइना है जुदा

इस आइने में हम आईना-गर को देखते हैं

बना के आईना देखे है पहले आईना-गर

हुनर-वर अपने ही ऐब-ओ-हुनर को देखते हैं

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like