हवा जैसे कोई बंद-ए-क़बा-ए-नस्तरन खोले

शाज़िया अकबरशाज़िया अकबर15 Aug 1975

1 min read · 12.4K reads

हवा जैसे कोई बंद-ए-क़बा-ए-नस्तरन खोले

कोई तो मेरे बालों से ख़िज़ाँ-दीदा रिबन खोले

परिंदों के परों को टूटते देखूँ तो टूटे दिल

मगर जब भी बहार आए दर-ए-सुब्ह-ए-चमन खोले

मुझे पहलू में पा कर देखे कोई जन्नत-ए-अर्ज़ी

किसी सपने के बोसे से जो आँखें सीम-तन खोले

हमारे साथ भी उस ने कई मौसम गुज़ारे हैं

हमारे हक़ में भी शायद ज़बाँ वो गुल-बदन खोले

किताब-ए-दिलबरी हम खोलते हैं उस के पढ़ने को

हमारी बालियाँ जैसे कोई पागल पवन खोले

उसे शक है अभी जागी हुई हैं ख़्वाहिशें मेरी

अजल रह रह के आए और हर तार-ए-कफ़न खोले

मोहब्बत में उठाते हैं हलफ़ सब 'शाज़िया-अकबर’

न-जाने कौन है जो राज़-ए-शाम-ए-अंजुमन खोले

शाज़िया अकबर
About the poet

शाज़िया अकबर

उपनाम : 'शाज़िया अकबर' जन्म : 15 Aug 1975 | अटक, पंजाब

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like