दिल-ओ-निगाह के हुस्न-ओ-क़रार का मौसम

शाज़िया अकबरशाज़िया अकबर15 Aug 1975

1 min read · 12.4K reads

दिल-ओ-निगाह के हुस्न-ओ-क़रार का मौसम

वो तेरी याद तिरे इंतिज़ार का मौसम

झुकी है आँख कई रत-जगे समेटे हुए

छुपा है लम्स में कैसा ख़ुमार का मौसम

हमारे प्यार ने उम्र-ए-दवाम माँगी है

हमें क़ुबूल नहीं था उधार का मौसम

फ़िराक़ लम्हों को हम ने हसीं बनाया है

सजा के दिल में तिरे ए'तिबार का मौसम

मिली निगाह तो इक पल में हम पे गुज़रा है

करोड़ क़ुर्बतों लाखों क़रार का मौसम

हमारे प्यार की ये भी अदा निराली है

ख़िज़ाँ की रुत में मनाया बहार का मौसम

शाज़िया अकबर
About the poet

शाज़िया अकबर

उपनाम : 'शाज़िया अकबर' जन्म : 15 Aug 1975 | अटक, पंजाब

View profile & all 10 Poems / Stories

More from शाज़िया अकबर

  1. अब तेरे इंतिज़ार की आदत नहीं रही

    अब तेरे इंतिज़ार की आदत नहीं रहीपहले की तरह गोया मोहब्बत नहीं रही

    12.4K reads
  2. तिरे ख़याल को भी फ़ुर्सत-ए-ख़याल नहीं

    तिरे ख़याल को भी फ़ुर्सत-ए-ख़याल नहींजुदाई हिज्र नहीं है मिलन विसाल नहीं

    12.4K reads
  3. दीप जले तो दीप बुझाने आते हैं

    दीप जले तो दीप बुझाने आते हैंशहर के सारे लोग रुलाने आते हैं

    12.4K reads
  4. तुम्हें जितनी मयस्सर हूँ उसी पर इक्तिफ़ा कर लो

    तुम्हें जितनी मयस्सर हूँ उसी पर इक्तिफ़ा कर लोवगर्ना छोड़ जाने का गवारा फ़ैसला कर लो

    12.4K reads
  5. रूठे हुए लम्हों ने कैसा बोझ उतारा कमरे से

    रूठे हुए लम्हों ने कैसा बोझ उतारा कमरे सेउस का हम से नाता टूटा और हमारा कमरे से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like