है आईना-ख़ाने में तिरा ज़ौक़-फ़ज़ा रक़्स

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िमसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम5 Mar 1816 – 21 Apr 1865

1 min read · 12.4K reads

है आईना-ख़ाने में तिरा ज़ौक़-फ़ज़ा रक़्स

करते हैं बहुत से तिरे हम-शक्ल जुदा रक़्स

बे-ज़ख़्म सदा देने लगे साज़ अजब क्या

गर करने लगें ख़ुद-बख़ुद आलात-ए-ग़िना रक़्स

हो गर न तिरी बाग़ में आने की तवक़्क़ो'

क्यूँ सर्व को तालीम करे बाद-ए-सबा रक़्स

वाँ क़ाफ़िला मंज़िल पे भी पहुँचा मगर अब तक

हम करते हैं सहरा में बा-आवाज़-ए-दरा रक़्स

है वादी-ए-ग़म वो कि गर आ जाएँ इधर ख़िज़्र

राशे से करे हाथ में हज़रत के असा रक़्स

माक़ूल सही वज्द का हीला मगर ऐ शैख़

अच्छा नहीं बा-ईं-हमा-तमकीन-ओ-हया रक़्स

यूँ ही तो ख़राबात में आओ कि सरासर

या बादा है या बंग है या नग़्मा है या रक़्स

याँ तुम को ये आवाज़-ए-दफ़-ओ-चंग मुबारक

बे-कश्मकश-ए-ख़िर्क़ा-ओ-तस्बीह-ओ-रिदा रक़्स

'नाज़िम' तिरे अशआ'र में हैं मा'नी-ए-तौहीद

इस ज़मज़मे पर करते हैं मर्दान-ए-ख़ुदा रक़्स

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम
About the poet

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

उपनाम : 'नाज़िम' मूल नाम : नवाब यूसुफ़ अ’ली ख़ाँ जन्म : 05 Mar 1816 | रामपुर, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Apr 1865 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मोमिन ख़ाँ मोमिन (गुरु) नाज़िम, नवाब यूसुफ़ अ’ली ख़ाँ(1816-1865)रियासत रामपुर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शाग…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

  1. रोने की ये शिद्दत है कि घबरा गईं आँखें

    रोने की ये शिद्दत है कि घबरा गईं आँखेंअश्कों की ये कसरत है कि तंग आ गईं आँखें

    12.5K reads
  2. बे-दिए ले उड़ा कबूतर ख़त

    बे-दिए ले उड़ा कबूतर ख़तयूँ पहुँचता है ऊपर ऊपर ख़त

    12.5K reads
  3. ले के अपनी ज़ुल्फ़ को वो प्यारे प्यारे हाथ में

    ले के अपनी ज़ुल्फ़ को वो प्यारे प्यारे हाथ मेंकहते हैं फ़ित्नों की चोटी है हमारे हाथ में

    12.5K reads
  4. वही गुल है गुलिस्ताँ में वही है शम' महफ़िल में

    वही गुल है गुलिस्ताँ में वही है शम' महफ़िल मेंवही यूसुफ़ है ज़िंदाँ में वही लैला है महमिल में

    12.5K reads
  5. अपना अपना रंग दिखलाती हैं जानी चूड़ियाँ

    अपना अपना रंग दिखलाती हैं जानी चूड़ियाँआसमानी अर्ग़वानी ज़ाफ़रानी चूड़ियाँ

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायग्रामोफ़ोन का पुराना रेकार्डइसमें बंद है वह पुराना समय जिसे ग्रामोफ़ोन पर सुनते हुएहम याद कर सकते हैं— यतींद्र मिश्रस्वप्न में प्रेमदूसरे दिनों से ज़रा ज़्यादा ही होती है हरारत उस सुबह कीरॉकेट-सा आसमान चढ़ जाता तापमान— बाबुषा कोहली