दिल में उतरी है निगह रह गईं बाहर पलकें

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िमसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम5 Mar 1816 – 21 Apr 1865

1 min read · 12.4K reads

दिल में उतरी है निगह रह गईं बाहर पलकें

क्या ख़दंग-ए-निगह-ए-यार की हैं पर पलकें

फ़र्त-ए-हैरत से ये बे-हिस हैं सरासर पलकें

कि हुईं आइना-ए-चश्म की जौहर पलकें

ये दराज़ी है कि वो शोख़ जिधर आँख उठाए

जा पहुँचती हैं निगाहों के बराबर पलकें

क्या तमाशा है कि डाले मिरे दिल में सूराख़

और ख़ूँ में न हुईं उन की कभी तर पलकें

नर्गिस उस ग़ैरत-ए-गुल-ज़ार से क्या आँख मिलाए

आँख भी वो कि नहीं जिस को मयस्सर पलकें

है ग़म-ए-मर्ग-ए-अदू भी बुत-ए-काफ़िर का बनाव

क़तरा-ए-अश्क से हैं रिश्ता-ए-गौहर पलकें

चाट देता है तिरा दिल उन्हें ख़ूँ-रेज़ी की

तेज़ करती हैं इसी संग पे ख़ंजर पलकें

ली गईं दिल को वो दुज़्दीदा निगाहें अब याँ

क्या धरा है जो चढ़ा लाती हैं लश्कर पलकें

कीना कुछ शर्त नहीं उन की दिल-आज़ारी को

नीश-ए-अक़रब हैं तिरी शोख़ सितम कर पलकें

है यही गिर्या-ए-ख़ूनीं तो किसी दिन 'नाज़िम'

यूँ ही रह जाएँगी आपस में झपक कर पलकें

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम
About the poet

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

उपनाम : 'नाज़िम' मूल नाम : नवाब यूसुफ़ अ’ली ख़ाँ जन्म : 05 Mar 1816 | रामपुर, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Apr 1865 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मोमिन ख़ाँ मोमिन (गुरु) नाज़िम, नवाब यूसुफ़ अ’ली ख़ाँ(1816-1865)रियासत रामपुर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शाग…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

  1. रोने की ये शिद्दत है कि घबरा गईं आँखें

    रोने की ये शिद्दत है कि घबरा गईं आँखेंअश्कों की ये कसरत है कि तंग आ गईं आँखें

    12.5K reads
  2. बे-दिए ले उड़ा कबूतर ख़त

    बे-दिए ले उड़ा कबूतर ख़तयूँ पहुँचता है ऊपर ऊपर ख़त

    12.5K reads
  3. ले के अपनी ज़ुल्फ़ को वो प्यारे प्यारे हाथ में

    ले के अपनी ज़ुल्फ़ को वो प्यारे प्यारे हाथ मेंकहते हैं फ़ित्नों की चोटी है हमारे हाथ में

    12.5K reads
  4. वही गुल है गुलिस्ताँ में वही है शम' महफ़िल में

    वही गुल है गुलिस्ताँ में वही है शम' महफ़िल मेंवही यूसुफ़ है ज़िंदाँ में वही लैला है महमिल में

    12.5K reads
  5. अपना अपना रंग दिखलाती हैं जानी चूड़ियाँ

    अपना अपना रंग दिखलाती हैं जानी चूड़ियाँआसमानी अर्ग़वानी ज़ाफ़रानी चूड़ियाँ

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like