आशिक़-ए-हक़ हैं हमीं शिकवा-ए-तक़दीर नहीं

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िमसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम5 Mar 1816 – 21 Apr 1865

1 min read · 12.4K reads

आशिक़-ए-हक़ हैं हमीं शिकवा-ए-तक़दीर नहीं

पेच-ए-क़िस्मत का कम-अज़-ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर नहीं

बस कि आहों से असीरों के बहे लख़्त-ए-जिगर

बे-नगीं आज कोई ख़ाना-ए-ज़ंजीर नहीं

कुश्तनी पास तो आ जाए मगर तेरे पास

नेज़ा-ओ-तीर ही है दश्ना-ओ-शमशीर नहीं

सब के इस उम्र में हो जाते हैं ऐसे ही हवास

तुझ से कुछ शिकवा हमें ऐ फ़लक-ए-पीर नहीं

घर की वीरानी को क्या रोऊँ कि ये पहले से

तंग इतना है कि गुंजाइश-ए-ता'मीर नहीं

आदमियत नहीं तुझ में ये अदू की है ग़रज़

यूँ परी कहने में माना तिरी तहक़ीर नहीं

जुम्बिश अबरू को है लेकिन नहीं आशिक़ पे निगाह

तुम कमाँ क्यूँ लिए फिरते हो अगर तीर नहीं

हिम्मत-ए-मुर्ग़-ए-सहर-ख़्वाँ का हूँ क़ाइल कि उसे

नाले से ज़मज़मा मक़्सूद है तासीर नहीं

अपने उस्ताद के अंदाज़ पे मेरा है कलाम

मुझ को 'नाज़िम' हवस-ए-पैरवी-ए-'मीर' नहीं

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम
About the poet

सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

उपनाम : 'नाज़िम' मूल नाम : नवाब यूसुफ़ अ’ली ख़ाँ जन्म : 05 Mar 1816 | रामपुर, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Apr 1865 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मोमिन ख़ाँ मोमिन (गुरु) नाज़िम, नवाब यूसुफ़ अ’ली ख़ाँ(1816-1865)रियासत रामपुर के नवाब थे। पहले ‘मोमिन’ और फिर ‘ग़ालिब’ के शाग…

View profile & all 26 Poems / Stories

More from सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

  1. रोने की ये शिद्दत है कि घबरा गईं आँखें

    रोने की ये शिद्दत है कि घबरा गईं आँखेंअश्कों की ये कसरत है कि तंग आ गईं आँखें

    12.5K reads
  2. बे-दिए ले उड़ा कबूतर ख़त

    बे-दिए ले उड़ा कबूतर ख़तयूँ पहुँचता है ऊपर ऊपर ख़त

    12.5K reads
  3. ले के अपनी ज़ुल्फ़ को वो प्यारे प्यारे हाथ में

    ले के अपनी ज़ुल्फ़ को वो प्यारे प्यारे हाथ मेंकहते हैं फ़ित्नों की चोटी है हमारे हाथ में

    12.5K reads
  4. वही गुल है गुलिस्ताँ में वही है शम' महफ़िल में

    वही गुल है गुलिस्ताँ में वही है शम' महफ़िल मेंवही यूसुफ़ है ज़िंदाँ में वही लैला है महमिल में

    12.5K reads
  5. अपना अपना रंग दिखलाती हैं जानी चूड़ियाँ

    अपना अपना रंग दिखलाती हैं जानी चूड़ियाँआसमानी अर्ग़वानी ज़ाफ़रानी चूड़ियाँ

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like