बच्चों का क्लब - नज़्म

सय्यदा फ़रहतसय्यदा फ़रहत1 Apr 1938 – 11 Feb 2003

1 min read · 12.4K reads

इक ऐसा ज़माना गुज़रा है जब अपना सहारा कोई न था

मझंदार में अपनी कश्ती थी महफ़ूज़ किनारा कोई न था

सद शुक्र के वो दिन बीत गए जब कूचा-गर्दी करते थे

अब अपने क्लब के कामों में हम वक़्त गुज़ारा करते हैं

तफ़रीह के सारे कामों में जब रोड़े सब अटकाते थे

जब खेल का नाम आ जाता था बल तेवरी पर पड़ जाते थे

अब अपने सारे बुज़ुर्गों को शीशे में उतारा करते हैं

सद शुक्र के वो दिन बीत गए जब कूचा-गर्दी करते थे

अब अपने क्लब के कामों में हम वक़्त गुज़ारा करते हैं

ये लाइब्रेरी अपनी है ये बैंक का काम हमारा है

ये रीडिंग रूम हमारा है ये पार्क हमारा अपना है

हम अपने बिगड़ते कामों को ख़ुद आप सँवारा करते हैं

सद शुक्र के वो दिन बीत गए जब कूचा-गर्दी करते थे

अब अपने क्लब के कामों में हम वक़्त गुज़ारा करते हैं

स्कूल में दिन भर पढ़ लिख कर जब शाम को हम घर आते हैं

फिर अपने क्लब में जाते हैं और अपना जी बहलाते हैं

ज़ेहनों को जो शल कर देता है वो बोझ उतारा करते हैं

सद शुक्र के वो दिन बीत गए जब कूचा-गर्दी करते थे

अब अपने क्लब के कामों में हम वक़्त गुज़ारा करते हैं

सय्यदा फ़रहत
About the poet

सय्यदा फ़रहत

मूल नाम : करामत फ़ातिमा जन्म : 01 Apr 1938 | भोपाल, मध्य प्रदेश निधन : 11 Feb 2003

View profile & all 46 Poems / Stories

More from सय्यदा फ़रहत

  1. न क़सीदा न ग़ज़ल और न रुबाई लिखिए

    न क़सीदा न ग़ज़ल और न रुबाई लिखिएदौर-ए-मौजूदा में कुछ दिल की तबाही लिखिए

    12.4K reads
  2. ये हिर्स-ओ-हवस के सौदाई आदाब-ए-मोहब्बत क्या जानें

    ये हिर्स-ओ-हवस के सौदाई आदाब-ए-मोहब्बत क्या जानेंये इश्क़ के मा'नी क्या समझें ये हुस्न की क़ीमत क्या जानें

    12.4K reads
  3. वो रूह बन के मिरी फ़िक्र और शुऊ'र में है

    वो रूह बन के मिरी फ़िक्र और शुऊ'र में हैवो एक दर्द है जो क़ल्ब-ए-ना-सुबूर में है

    12.4K reads
  4. शोर इतना बढ़ा हर सदा गुम हुई

    शोर इतना बढ़ा हर सदा गुम हुईभीड़ में मेरी आवाज़-ए-पा गुम हुई

    12.4K reads
  5. न फ़र्श-ए-ख़ाक पे ठहरेंगे नक़्श-ए-पा की तरह

    न फ़र्श-ए-ख़ाक पे ठहरेंगे नक़्श-ए-पा की तरहरवाँ-दवाँ हैं फ़ज़ाओं में हम हवा की तरह

    12.4K reads