आओ मिल कर आज बजाएँ आज़ादी का बाजा
भारत देस पे राज है अपना गया फ़रंगी राजा
पी पी पी पी डरा डरा डम
पी पी पी पी डरा डरा डम
नाचे मोर ख़ुशी से मन में गाय पपीहा पी पी
आओ मिल कर आज बजाएँ आज़ादी की बंसी
पी पी पी पी डरा डरा डम
पी पी पी पी डरा डरा डम
आज़ादी का झंडा ले कर हँसते गाते जाएँ
अम्न की नीली वर्दी में हम बैंड बजाते जाएँ
पी पी पी पी डरा डरा डम
पी पी पी पी डरा डरा डम








