जन्नत से ग़रज़ कुछ है न गुलज़ार से मतलब

सययद हुमायु मिर्ज़ा हक़ीरसययद हुमायु मिर्ज़ा हक़ीर

1 min read · 12.4K reads

जन्नत से ग़रज़ कुछ है न गुलज़ार से मतलब

हम को है फ़क़त कूचा-ए-दिलदार से मतलब

ख़ंजर से ग़रज़ मुझ को न तलवार से मतलब

गर है तो तिरे अबरू-ए-ख़मदार से मतलब

बोसे जो यूँ हीं मिल गए फिर लड़ने से हासिल

मतलब से ग़रज़ है हमें तकरार से मतलब

तुम ख़ूब लिए जाओगे और ख़ूब बनोगे

कहना ना कहीं उस बुत-ए-तर्रार से मतलब

दरबाँ ने ख़बर की कि 'हक़ीर' आए हुए हैं

फ़रमाया निकालो हमें मय-ख़्वार से मतलब

सययद हुमायु मिर्ज़ा हक़ीर
About the poet

सययद हुमायु मिर्ज़ा हक़ीर

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like